फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फक्ट्री में आग से लाखों रुपये का सामान जल कर राख----16-17

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉयलर फटने से रेग्जिन बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग संख्या आठ पर स्थित गांव सांपली के निकट शुक्रवार शाम को बॉयलर फटने से एक रेग्जिन बनाने की कंपनी में भयंकर आग लग गई। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि समय रहते कर्मचारियों को नहीं निकाला जाता तो भयंकर हादसा हो सकता था। आग की इस घटना दमकल की पांच गाड़ियों ने तीन घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर पाया।
जानकारी के अनुसार गांव सांपली के पास स्थित रेग्जिन निर्माता कंपनी में शुक्रवार करीब चार बजे धमाके साथ बॉयलर फट गया। इसके बाद कंपनी में आग लग। पहले तो कंपनी कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग को काबू करने का प्रयास लेकिन आग बहुत तेजी से फैल गई जिसके बाद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आगजनी की सूचना दकमल केंद्र में दी गई गई। तेज गर्मी की वजह से कुछ समय बाद ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि आगजनी की इस घटना के दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मच गया जिसके बाद जल्दबाजी में निकलने के दौरान एक कर्मचारी गिरकर घायल भी हो गया। सूचना मिलने के बाद कसौला थाना पुलिस के साथ धारूहेड़ा, रेवाड़ी एवं बावल से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों द्वारा करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान फैक्ट्री में लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें