फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी 9 वें दिन भी रहे हड़ताल पर.

विज्ञापन
विज्ञापन
नप ने ठेकेदार को दी टेंडर रद्द करने की चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी 9वें दिन वीरवार को भी हड़ताल पर रहे। सफाई में लगे तमाम कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण शहर में दिन प्रतिदिन हालात विकट होते जा रहे हैं। उधर अनुबंधित कर्मचारियों के भी हड़ताल में शामिल होने के बाद नगर परिषद ने सख्त रवैया अपनाकर ठेकेदार को टेंडर रद्द करने की चेतावनी दी है।
रेवाड़ी सहित बावल और धारूहेड़ा में भी सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर पिछले नौ दिनों से नगरपालिका कर्मचारी संघ के तत्वावधान में धरना दे रहे हैं। वीरवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक रोहतक में हुई जिसमें मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता के साथ आगामी रणनीति पर विचार किया गया। प्रधान ईश्वर सिंह ने बताया कि रोहतक में हुई बैठक में धरना मांगे नहीं माने जाने तक जारी रखने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा इस मामले में ठीक नहीं है। वीरवार को भी कर्मचारियों ने नप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताया। इस अवसर पर बबली, आरती, अजीत, घनश्याम, प्यारेलाल, आरके यादव, विजय नंदा, पूर्ण, राजेंद्र, सुशीला, बीना, उषा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

-------
वाल्मीकि जनकल्याण सभा ने दिया समर्थन
वाल्मीकि जनकल्याण सभा ने वीरवार को सफाई कर्मचारियों को जायज मानते हुए उनके धरने का अपना समर्थन दिया है। इस अवसर पर प्रधान चौधरी ताराचंद बोहत, रोहताश वाल्मीकि, सुरेश बुढ़पुर, जितेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

--------
ठेकेेदार के भी सफाई कर्मी हुए हड़ताल में शामिल
नगर परिषद ने अनुबंध के आधार पर 63 सफाई कर्मचारियों को रखा हुआ है। ये सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं जिसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर टेंडर रद्द करने की चेतावनी दी है। फिलहाल नप की इस चेतावनी के बाद भी कोई असर तो हुआ नहीं है लेकिन शहर को गंदगी से निजात नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें