फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान भाजपा नेताओं व नगर परिषद कर्मचारियों में हुई नौकझौक----

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने पहुंची नप टीम: विरोध में उतरे व्यापारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर में लंबे समय के अंतराल पर नगर परिषद ने एक बार फिर से अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार दोपहर को बाजार में निकली नगर परिषद की टीम ने सबसे व्यस्त बाजार मोती चौक से लेकर रेलवे चौक तक अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। इस दौरान बाजार से एक कार को हटाने को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और नगर परिषद के कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
नगर परिषद की टीम दोपहर के समय बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए निकली। नप की टीम ने पुरानी सब्जी मंडी से इसकी शुरूआत की जिसके बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान फल-सब्जी की रेहड़ी लगाने वालों का भी सामान जब्त कर लिया। इसके बाद जब टीम मोती चौक से रेलवे चौक तक कार्रवाई में जुटी तो कई व्यापारियों ने नगर परिषद के अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगा दिया। इसी बात को लेकर कई व्यापारी कर्मचारियों से उलझ भी गए लेकिन साथ में रहे भारी पुलिस बल की वजह से व्यापारियों का विरोध अधिक नहीं रहा। हालांकि इस दौरान सामान जब्त करने को लेकर व्यापारियों तथा कर्मचारियों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई क्योंकि ज्यादातर व्यापारियों ने अधिकांश सामान ही दुकानों के बाहर रखा हुआ था। नगर परिषद की टीम ने मोती चौक, रेलवे रोड के लिए अलावा रेलवे चौक, सरकुलर रोड़ व नाईवाली चौक के आसपास से अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान 33 व्यापारियों का चालान करके 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार को लेकर मचा बवाल
मोती चौक से गोकल गेट के बीच वीरवार अतिक्रमण हटाकर कर्मचारी रेलवे रोड की तरफ जा रहे थे तभी वहां सड़क के बीचोंबीच खड़ी एक भाजपा नेता की कार को नगर परिषद कर्मचारियों ने हटाने के लिए कह दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि परिषद कर्मियों का व्यवहार ठीक नहीं था, इसलिए विरोध किया गया था। उधर, नगर परिषद कर्मियों का कहना था कि उन्होंने रोड पर खड़ी कार को हटाने के लिए बोला था, जिससे भाजपा नेता नाराज हो गए। इसके अलावा दुकानदारों ने भी नगर परिषद की इस कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें