फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राहाण सभा के पदाधिकारियों ने स्थानीय विधायक का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने स्थानीय विधायक का जताया आभार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल कार्यवाहक प्रधान प्रेम कौशिक के नेतृत्व में स्थानीय विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के कार्यालय में पहुंचा।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा में सभा को आवंटित जमीन मामले में पक्ष रखने पर विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक कापड़ीवास ने ब्रह्म समाज के लोगों को कहा कि आवंटित जमीन को पुरानी दर पर देने के लिए सरकार के समक्ष पक्ष रखकर उन्होंने अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाई है। सरकार के समक्ष जनता की आवाज विधायक ही उठाता है। गौरतलब है कि पूर्व में रेवाड़ी में आयोजित यादव समाज के कार्यक्रम में मंच से अपने संबोधन में कापड़ीवास ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष ब्राह्मण समाज को निरस्त आवंटित जमीन को आवंटित करने के लिए कहा था। सभा कार्यवाहक प्रधान कौशिक ने बताया कि सरकार ने हमारे समाज को जमीन तो पुन: आवंटित कर दी थी लेकिन जमीन की दर 10 गुणा बढ़ाकर मांगी थी। इसलिए समाज ने सरकार को पत्र लिखकर रेट कम करने का आग्रह किया था। जिसके लिए समाज का पक्ष विधायक ने विधानसभा में पिछले दिनों रखा था। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने हरियाणा के ब्राह्मण समाज से राज्यसभा सांसद सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स को बनाने पर भारत सरकार व हरियाणा सरकार का भी आभार प्रकट कर बधाई दी। इस अवसर लक्ष्मण स्वरूप कौशिक, हेमंत भारद्वाज, भूपेंद्र भारद्वाज, दिलीप शास्त्री, नरेंद्र कुमार वशिष्ठ, महेश शर्मा पटवारी, रामनिवास भारद्वाज, अनिल शर्मा, प्रदीप शर्मा, कपीश शर्मा, मोहन तिवाड़ी, रमेश वशिष्ठ, डॉक्टर हरीश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें