फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था कुंज से पांच बच्चे---6 से 13

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे का जंगला तोड़कर आस्था कुंज से भागे पांच बच्चे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के आस्था कुंज से रविवार रात को पांच बच्चे कमरे की जाली तोड़कर भाग गए। सुबह पांच बच्चों के लापता होने की जानकारी मिलने पर आस्था कुंज में भगदड़ मच गई। करीब आठ घंटे की खोजबीन के बाद दोहपर को बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में बच्चों को बरामद कर लिया गया। आस्था कुंज से बच्चों के गायब होने की यह दूसरी घटना है। आरोप है कि बच्चों के साथ कुंज में चौकीदार पिटाई करता था। जिसके चलते बच्चे वहां से भाग गए। इस मामले में जिला बाल कल्याण समिति कीं चेयरपर्सन ने कहा कि बच्चों के साथ मारपीट का मामला उनके ध्यान में है। दोषियों के खिलाफ करवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार शहर के सरकुलर रोड पर बने आस्था कुंज में करीब 6 माह से रह रहे पांच बच्चे रविवार रात को कमरे के जंगले को तोड़कर भाग गए। सोमवार सुबह करीब पांच बजे चौकीदार को बच्चों के गायब होने की सूचना मिली तो वहां भगदड़ मच गई। आस्था कुंज प्रशासन की ओर से तुरंत पुलिस व उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। दोपहर करीब दो बजे कंट्रोल रूम में सूचना के बाद मॉडल टाउन पुलिस ने बावल रोड पर भवाड़ी गांव से पांचों बच्चों को बरामद कर लिया। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी यहां से आठ बच्चे भाग गए थे, जिन्हें बाद में बरामद कर लिया। लापता बच्चों में शामिल एक किशोर के पिता दो दिन पूर्व ही आस्थाकुंज आए थे। लेकिन उन्होंने बच्चे को घर ले जाने से मना कर दिया। इसी तरह उसके भाई को लेने आना था, लेकिन वह भी नहीं आ रहा। बताया जाता है कि ये बच्चे पहले भी घर से भाग गए थे। उल्लेखनीय है कि अनाथ बच्चों के लिए संचालित आस्था कुंज में वर्तमान में 36 बच्चे हैं।
विज्ञापन

-----
रात 12 से 5 बजे के बीच लापता हुए बच्चे
आस्था कुंज में सभी बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल की जाती है। ये बच्चे रात 12 से 5 बजे के बीच में लापता हुए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दे दी गई थी। इन बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई थी, लेकिन परिजन उन्हें नहीं ले जाते।
विज्ञापन

मुग्धा, केंद्र अधीक्षक आस्था कुंज रेवाड़ी।
---
गांव भवाड़ी में मिले पांचों बच्चे
बच्चों के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से खोजबीन के प्रयास तेज कर दिए थे। ग्रामीणों की सूचना पर गांव भवाड़ी गांव से पांचों बच्चों को बरामद कर लिया है।
नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सिटी थाना।
---
आस्था कुंज से भागे बच्चों ने मारपीट किए जाने की शिकायत की है। मामला गंभीर है। दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
- नलिनी यादव, चेयरपर्सन जिला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें