फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीड डे मिल वितरित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को निर्धारित समय पर दें मीड डे मिल : एसडीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। एसडीएम निर्मल रविंद्र यादव ने वीरवार को गांव कान्हडवास और जाटूसाना के राजकीय प्राथमिक स्कूल व राजकीय मिडिल स्कूलों का दौरा कर मिड डे मील के तहत स्कूली बच्चों को वितरित किए जाने वाले पोषाहार की बारीकी से जांच की। स्कूलों में पोषाहार से जुड़ी सामग्री की बारीकी से जांच करते हुए उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी जवान सिंह मेहरा भी थे। उन्होंने बच्चों से पाठयक्रम से जुड़े प्रश्न भी पूछे।
उपमंडल अधिकारी (ना.) रविंद्र यादव सर्वप्रथम कान्हडवास स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल में सफाई व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, स्टाफ की उपस्थिति सहित सभी पहलुओं की जांच की। उन्होंने स्कूल से नियमित रूप से बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार के मैन्यू से जुड़ी जानकारी ली और बाकायदा रजिस्टर में दर्ज सामान से मिलान किया। चेकिंग के दौरान उन्होंने चीनी, गेहूं, तेल व खाद्य सामग्री की जांच की। उन्होंने बच्चों को निर्धारित समय पर पोषाहार वितरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम रविंद्र यादव ने जाटूसाना स्थित राजकीय प्राथमिक व राजकीय मिडल स्कूल का भी दौरा किया। उन्होंने मुख्यअध्यापकों को स्कूल परिसरों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से अध्यापकों के बारे में भी जानकारी ली। एसडीएम रविंद्र यादव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो स्कूलों में पेयजल व्यवस्था को पुख्ता प्रबंध करें और इसके साथ स्कूल भवनों के उचित रखरखाव को उचित कदम उठाएं। इतना ही नहीं एसडीएम रविंद्र यादव ने सामान्य ज्ञान सहित अनेक विषयों के बारे में बच्चों से प्रश्न भी पूछे। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि वे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से जुड़े संस्कार भी डालें, ताकि उनका बौद्धिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने बच्चों के बौद्धिक मूल्याकंन को लेकर सक्षम हरियाणा कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसके तहत कक्षा तीन, पांच व सातवीं के बच्चों को बौद्धिक मूल्यांकन को लेकर टेस्ट लिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें