फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान जागरूकता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडीएस कॉलेज में एडीसी ने दिलाई मतदान जागरूकता की शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि प्रजातंत्र में वोट सबसे बड़ी शक्ति है। सभी को निर्धारित आयु में अपना वोट बनवाकर अपनी समझदारी एवं विवेक से अपनी इस शक्ति का प्रयोग करना चाहिए, जिससे न केवल भारत निर्वाचन आयोग के शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा होगा अपितु राष्ट्र के सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलेगी।
एडीसी वीरवार को आरडीएस गर्ल्स कॉलेज में आयोजित 8वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का नागरिक होने के नाते न केवल वोट बनवाना बल्कि अपने मताधिकार का प्रयोग कर विश्व के सबसे बडे लोकतांत्रिक देश की पहचान को कायम रखना हम सभी का कर्तव्य है तभी हम सही मायनों में देश के नागरिक कहलाने के अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि एक बटन से हम अपने देश के लिए एक योग्य व सही व्यक्ति चुनकर देश को आगे बढ़ा सकते है। उन्होंने तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों बावल, कोसली व रेवाड़ी में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले बीएलओ प्रदीप कुमार, मुनी देवी व हेमलता को एक-एक हजार रुपये व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों व उपस्थित अन्य लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई। इसके उपरांत मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने मिलेनियम वोटर विनीत कुमार सहित अन्य वोटर को मतदाता पहचान पत्र भी प्रदान बांटे। इस अवसर पर कैप्टन मनोज कुमार ने खंड स्तरीय, विद्यालय व महाविद्यालय स्तरीय तथा जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, मेहंदी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिनमें जिला स्तरीय स्कूल लेवल की निबंध लेखन प्रतियोगिता में हर्षिता चौहान प्रथम, हिमांशी द्वितीय व मनीषा तृतीय स्थान को क्रमश 500, 300 व 200 रुपये की नगद पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, आंचल मिश्रा द्वितीय व मुस्कान तृतीय, क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीप्ती व कीर्ति, द्वितीय में प्रंशात व अर्चित, तृतीय में विश्वेष, मुस्कान, अभिषेक व नितेश रहे इनको 1000, 750, 250 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला स्तरीय कॉलेज लेवल निंबध लेखन में मोनिका प्रथम, नीशू द्वितीय व पूजा तृतीय स्थान को क्रमश 500, 300 व 200 रुपये की नगद पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया। रंगोली प्रतियोगिता में महिमा प्रथम, उवर्शी सैनी द्वितीय व पवन कुमार तृतीय को इनको क्रमश 1000, 500 व 300 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। जबकि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राधिका, द्वितीय पूजा व तृतीय प्रतिक्षा व स्वेता को क्रमश 1500, 1000 व 250 रुपये का नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगराधीश डा. विरेंद्र सिंह, कालेज के प्राचार्य प्रमोद यादव, डिप्टी डीईओ चंद्र प्रकाश, नायब तहसीलदार चुनाव दलीप कुमार, प्रवीण कुमार, सहित कालेज के अन्य प्रवक्ता व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें