पंचायत घर और छह गलियों को किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
खंड जाटूसाना क्षेत्र के गांव औलांत में रविवार को कोसली विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम सिंह यादव ने नवनिर्मित पंचायत घर और 6 गलियों को उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। आने वाले दो साल में हर गली पक्की होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर योजना आम आदमी के हित में बनाई है। उन्होंने गांव के विकास कार्यों हेतु 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। गांव में पहुंचने पर सरपंच अनिल कुमार यादव व ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विधायक के साथ जिला पार्षद अनिल यादव डहीना, पूर्व सरपंच विक्रम सिंह पांडे सीहा, समाजसेवी राजकुमार, विक्रम मोतला, पिंकू मुसेपुर भी मौजूद थे। ग्राम पंचायत ने विधायक के समक्ष चौपाल व पंचायत की घर की मरम्मत, खेल स्टेडियम, श्मशान घाट की चारदीवारी कराने की मांग की। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि इन सभी मांगों पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। जिला पार्षद ने कोटे से श्मशान घाट की चारदीवारी कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में महात्मा यशदेव आर्य खोल गुरुकुल, पूर्व सरपंच उम्मेद सिंह, भरत सिंह नंबरदार, कृष्ण कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।