फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त गाडिय़ां

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनें रद्द रहने से अभ्यर्थियों को हुई परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दिल्ली-जयपुर रेल लाइन पर कई जगह निर्माण कार्य के चलते रविवार को कई ट्रेनें रद्द रहीं। इससे एचटेट की परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हुई। वहीं रोडवेज ने भी अतिरिक्त बसें चलाई, जिससे कुछ राहत रही।
जानकारी के अनुसार रविवार को पूजा एक्सप्रेस रद्द रही। इसके अतिरिक्त दस पैसेंजर ट्रेनों का संचालन दिल्ली से गढ़ी हरसरू स्टेशन के बीच ही रहा। गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली-रेवाड़ी सवार, गाड़ी संख्या 54310 रेवाड़ी-दिल्ली सवारी, गाड़ी संख्या 74003 दिल्ली-रेवाड़ी सवारी व गाड़ी संख्या 74002 रेवाड़ी-दिल्ली सवारी रद्द रही। इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अस्थल बोहर-रोहतक, ट्रेन संख्या 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस दिल्ली-अस्थल बोहर-रोहतक-रेवाड़ी, ट्रेन संख्या 14321 बरेली-भुज एक्सप्रेस दिल्ली सराय-दया बस्ती-अस्थल बोहर-रेवाड़ी तथा ट्रेन संख्या 19566 देहरादून-ओखा एक्सप्रेस दिल्ली सराय-दया बस्ती-अस्थल बोहर-रेवाड़ी से संचालित की गई। दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-अजमेर एक्सप्रेस, दिल्ली-रेवाड़ी सवारी गाड़ी व बीकानेर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस विभिन्न स्टेशनों पर रेगुलेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के बाधित रहने और एचटेट की परीक्षा होने के चलते रोडवेज ने बसों के फेरे बढ़ाए। रेवाड़ी रोडवेज के महाप्रबंधक लाजपत राय ने बताया कि गुरुग्राम की तरफ करीब 10 बसें अतिरिक्त लगाई गईं। बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। परीक्षार्थियों का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें