फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिविर में 415 का स्वास्थ्य जांचा, 129 लोगों की हुई रक्त जांच

Mon, 16 Mar 2026 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आशियाना वृद्धाश्रम में आयोजित चिकित्सा जांच शिविर में एकत्रित हुए गणमान्य। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। अमर उजाला फाउंडेशन, बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट, श्री राम शाखा भारत विकास परिषद, आईएमए (रेवाड़ी) व दीवान फोरव्हील्स के संयुक्त तत्त्वाधान झज्जर रोड स्थित आशियाना वृद्धाश्रम में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 415 से अधिक को ओपीडी में जांचा गया और 129 लोगों की रक्त जांच कर आवश्यक दवाएं निशुल्क दी गईं। चिकित्सकीय परामर्शानुसार निशुल्क अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे जांच की सुविधा भी दी गई। मुख्य अतिथि सीए अमित संघी रहे। आयोजक संस्थाओं के अध्यक्ष दिनेश राजपाल, सीए जतिन सैनी, डॉ. नीरज यादव ने सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं का आभार प्रकट किया। शिविर में डॉ. रवि यादव, डॉ. विक्रम यादव, डॉ. दीपक यादव, डॉ. प्रशांत यादव, डॉ. नीरज यादव, डॉ. सिद्धार्थ यादव, डॉ. प्राची जैन, डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. हेमंत यादव, डॉ. सोनम बत्रा और डॉ. अनुपमा मक्कर सहित अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें