करनाल में आयोजित महिला महासम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंची पतंजलि योग समिति का दल। स्रोत : सम
- फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। पतंजलि योग समिति की टीम ने करनाल में आयोजित महिला महासम्मेलन में भाग लिया। पतंजलि योग समिति के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि समिति की जिला महिला प्रभारी सरोज आर्या के नेतृत्व में रेवाड़ी से योग साधकों और श्रद्धालुओं का दल करनाल पहुंचा और कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। महिला महासम्मेलन में योग गुरु स्वामी रामदेव उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं को योग, आयुर्वेद, स्वदेशी और भारतीय शिक्षा बोर्ड को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तहसील प्रभारी राजेश बाई, वरिष्ठ योग शिक्षिका सावित्री देवी सहित कृष्णा देवी, उर्मिला, शशिबाला, कविता, नीलम, चित्रा, मीना, सरोज, कांता, कमला, प्रमिला और सुनीता समेत अन्य योग साधकों ने भी भाग लिया।