फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरकारी स्कूलों में भवनों के सुधार पर खर्च किए जाएंगे 4.09 करोड़

विज्ञापन
फोटो : 13 सरकारी स्कूल में जर्जर चारदीवारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सरकारी स्कूलों के भवनों की दशा सुधारने के लिए 4.09 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राजकीय हाई स्कूल बोहतवास, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंदौला, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीहा और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मूंदी में विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे।
जिसमें बुनियादी ढांचे का विकास, शिक्षण सामग्री की उपलब्धता, और छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करीब 8 माह पहले कोसली की अनाज मंडी में धन्यवाद रैली की थी, जिसमें सीएम ने 6 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विभिन्न घोषणाओं के साथ 5 करोड़ की घोषणा शिक्षा विभाग के लिए की थी, जिसके अंतर्गत अब सीएम की तरफ से रेवाड़ी को 4 स्कूलों के लिए कुल 5 करोड़ में से 4 करोड़ 9 लाख 87 हजार 972 रुपये की ग्रांट जारी की है। इसमें से अभी 90 लाख 12 हजार 28 रुपये की ग्रांट आनी बाकी है। इस पैसे स्कूलों का विकास किया जाएगा।
राजकीय हाई स्कूल बोहतवास को चारदीवारी के निर्माण के लिए 30 लाख 90 हजार 4 रुपये मिले हैं। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंदौला को ऑफिस कम स्टाफ रूम, विज्ञान लैब, पुस्तकालय और एक्टिविटी रूम के निर्माण के लिए 85 लाख 82 हजार 276 की राशि मिली है। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीहा में 2 लैब, चारदीवारी और अन्य काम के लिए 1 करोड़ 14 लाख 48 हजार रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक 1 करोड़ 78 लाख 67 हजार 692 की राशि राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मूंदी को मिली है। यहां सात क्लासरूम, एक स्टाफ रूम और तीन लैब बनाए जाएंगे। यानी जिले को कुल 4 करोड़ 9 लाख 87 हजार 972 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें