कोसली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कोसली उपमंडल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 17 से 27 सितंबर तक चलेगा और इसके तहत पांच साल तक के छोटे बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को विशेष टीके और वैक्सीन दी जाएंगी। कोसली नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर विशेष टीकाकरण मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार में महिला और बच्चे स्वस्थ हों, तो परिवार खुशहाल जीवन व्यतीत करता है। संवाद