फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Sat, 26 Aug 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में नारनौल रेलवे लाइन पर गांव खोरी के निकट एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 40 साल के आसपास है।
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि नारनौल रेलवे लाइन पर रेवाड़ी-खोरी के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का चेहरा पूरी तरह खराब हो चुका था। जीआरपी के एएसआई राजकुमार ने बताया कि मृतक की जेब से कोई ऐसा कागजात नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। वह पीली टी-शर्ट और नीला लोवर पहना हुआ है। जीआरपी ने आसपास के जिलों में भी पुलिस को इसकी सूचना भिजवा दी है, जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें