लाइनपार के शंकर गार्डन स्थित जोवल हेल्थ क्लब में जाखौदा निवासी कर्मजीत (39) की हत्या करने के मामले में 40 घंटे बाद भी खुलासा नहीं हो पाया है। सभी के जहन में हत्याकांड को लेकर तरह-तरह के सवाल बने हुए हैं। आरोपी अभी फरार है। उसे पकडऩे के लिए पुलिस की अलग-अलग चार टीमें जुटी हुई है, लेकिन अभी उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
वहीं मामले को लेकर जहां परिजनों में चिंता बढ़ी हुई है। वहीं पुलिस भी हत्याकांड के सवाल तलाशने में जुटी है। मगर अभी तक न तो हत्या के कारणों का सही ढंग से खुलासा हो पाया है और न ही आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर पाई है।
दरअसल, सोमवार की सुबह करीब पौन 10 बजे लाइनपार थाना पुलिस को शंकर गार्डन स्थित जोवल हेल्थ क्लब में जाखौदा निवासी कर्मजीत की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन घटना के बाद से शहर और ग्रामीण इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अभी तक पुलिस न तो सीसीटीवी फुटेज की चेक कर पाई है और न ही मोबाइल कॉल डिटेल। मृतक कर्मजीत का मोबाइल पुलिस के पास है। वहीं घटना स्थल को भी सील किया गया है। आरोपी को पकडऩे के लिए अधिकारियों ने सीआईए-1, सीआईए-2, साइबर थाना और लाइनपार थाना की पुलिस टीम बनाई है। अभी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। फिलहाल आरोपी के घर पर केवल उनके पिता है। बताया गया है कि अभी परिजन दिल्ली में अपने रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में गए हुए हैं। फिलहाल डीवीआर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उसमें लॉक लगा हुआ है। लॉक खुलने के बाद ही सीसीटीवी फुटेज सामने आएगी। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा। आरोपी द्वारा जो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है, वह अगस्त महीने की बताई गई है।
पुलिस ने डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। चार टीमें आरोपी को पकडऩे में जुटी हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, उसकी जांच की गई तो पता चला है कि वह अगस्त महीने में बनाई गई है और उसे हत्याकांड के बाद अपलोड किया गया है।
-मयंक मिश्रा, डीसीपी, बहादुरगढ़।
-फोटो 57 : सोमवार को इसी जिम में हुई थी युवक की हत्या। संवाद
-