फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डेंगू के 4 मरीज मिले, 53 बुखार पीड़ितों के सैंपल लिए

Fri, 25 Oct 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। लार्वा की जांच करते कर्मी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को 53 बुखार पीड़ितों के रक्त की जांच की। रिपोर्ट में डेंगू के 4 मरीज पाए गए हैं। इनमें डूंगरवास में 1, गादला में 1, सती कॉलोनी में 1 और नई बस्ती में 1 मरीज मिला है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 179 हो गई है। अभी तक 155 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

शहर में डेंगू के मरीजों का लगातार बढ़ने का मुख्य कारण फॉगिंग बड़े पैमाने नहीं करवाना है। इसी वजह से डेंगू के अधिकतर मरीज शहर में ही मिल रहे हैं। मलेरिया हेल्थ इंस्पेक्टर बिरेंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए घर में आसपास साफ-सफाई रखें। ठहरे हुए पानी में काला तेल डालें। घरों के बर्तन, कूलर, पानी की टंकी की सफाई करते रहे, जिससे मच्छरों का लार्वा न पनप सके। डेंगू और मलेरिया के लक्षण होने पर ब्लड की जांच कराकर डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन करें।


अबतक रेवाड़ी शहर में 90 मरीज मिले
अभी तक जिलेभर के 1632595 घरों की जांच की चुकी है। मच्छरों का लार्वा मिलने पर 3878 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। विभाग ने अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और दो डॉक्टर ट्रॉमा सेंटर में तैनात किए हुए हैं। अबतक रेवाड़ी शहर में 90, सीएचसी गुरवाड़ा में 16, सीएचसी मीरपुर में 27, सीएचसी बावल में 16, सीएचसी खोल में 10 और सीएचसी नाहड़ में 20 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। फिलहाल नागरिक अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड में कोई भी मरीज भर्ती नहीं हैं। सभी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है।
विज्ञापन


-




वर्जन

स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। मरीज भी जल्दी ठीक हो रहे हैं। रिकवरी ग्राफ काफी अच्छा है, जहां डेंगू के केस मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


- डॉ. अमित यादव, डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें