बावल। क्षेत्र में एक महिला के खाते से शातिर ने 45 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस को दी शिकायत में गांव बावल निवासी विद्या देवी ने बताया कि वह घरेलू कामकाज करती है। बीते दिन उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें एक व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी होने का दावा किया और क्रेडिट कार्ड देने के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता ने मना कर दिया। शातिर ने दोबारा कई बार फोन किए। फिर एक अलग नंबर से फोन आया, जिसमें उनके क्रेडिट कार्ड को बंद करने की बात कही गई। बातों में आकर पीड़िता ने ओटीपी बता दिया, इसके बाद खाते से 45 हजार रुपये कट गए।
24जेएनडी29: समस्याओं पर सुनवाई करते हुए नगर परिषद जींद के एमई अमित श्योकंद। संवाद