संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने प्लांट से लोहे का सामान चोरी करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के गांव अलिपुर की ढाणी निवासी संजय कुमार, राजस्थान के जिला खैरथल के गांव खेड़ी निवासी संजय, जिला नूंह के गांव अकलीमपुर निवासी इरफान व राजस्थान के जिला खैरथल के गांव भौंकर निवासी हसन मोहम्मद के रूप में हुई। पुलिस से आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लोहे का सारा सामान बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता नई दिल्ली स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी अनीश सिंघल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बावल के सेक्टर 62 में एक प्लांट में काम करवा रहे थे। 7 जनवरी की रात को अज्ञात चोर उसके प्लांट में पीछे के रास्ते से घुसे और लोहे का सामान उठा ले गए। चोरी गए सामान में 3 लाख पीस पेंच, 200 किलो लगभग नट बोल्ट ब्रैकेट, 11 पीस चैनल, 3 पीस जीने के लोहे के प्लेट शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रविवार शाम को मामले में संलिप्त चारों आरोपियों संजय कुमार पुत्र रामसिंह निवासी अलीपुर की ढाणी थाना कोटकासिम जिला खैरथल (राज), संजय पुत्र गुगन राम निवासी खेड़ी थाना कोटकासिम खैरथल (राज), इरफान पुत्र रशीद निवासी अकलीमपुर थाना नगीना जिला नूंह व हसन मोहम्मद पुत्र सुखनाथ निवासी भौंकर थाना खुशखेड़ा जिला खैरथल (राज) को काबू करके आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लोहे का सारा सामान बरामद कर कसौला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों से पूछताछ पर सामने आया कि संजय कुमार पुत्र रामसिंह व संजय पुत्र गुगन के खिलाफ राजस्थान के अलवर जिले में हत्या के प्रयास व डकैती सहित मारपीट के कई मामले भी दर्ज है।