फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नीट यूजी में शामिल हुए 3719 अभ्यर्थी, पेपर खराब होने पर फूट-फूटकर रोए परीक्षार्थी

Mon, 04 May 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के बाहर निकलने के बाद अपने पिता के गले गल रोती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में 3,788 में से 3,719 अभ्यर्थी शामिल हुए। 69 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 98.18 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। कुछ ऐसे भी परीक्षार्थी रहे जिनका पेपर ठीक नहीं हुआ जिससे वे परीक्षा केंद्र के बाहर निकलने ही फूट-फूटकर रोने लगे।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी गई। प्रवेश के दौरान कड़ी जांच प्रक्रिया अपनाई गई जिसमें बायोमेट्रिक सत्यापन, फेस रिकग्निशन और पहचान पत्र की गहन जांच शामिल रही।
परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छात्राओं से हेयर पिन, नाक की कील और गले का धागा तक उतरवा दिया गया।
विज्ञापन

सभी 11 परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर पुलिस बल की तैनाती रही। प्रत्येक केंद्र पर स्ट्रांग रूम बनाए गए थे जहां पुलिस की निगरानी रही। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और जैमर भी लगाए गए थे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रों की ओर जाने वाले रास्तों को भी अस्थायी रूप से बंद किया गया।
-
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूढ़पुर में नीट यूजी की परीक्षा हुई।
-
डीसी और एसपी ने लिया जायजा
डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने परीक्षा केंद्रों में नीट-यूजी के दौरान व्यवस्था का जायजा लिया।अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक सुगमता से पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया ताकि किसी भी परीक्षार्थी को जाम या अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस की लगातार गश्त रही। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे परीक्षा के दौरान शांति और सुरक्षा बनी रही।
-
- फिजिक्स में घुमा कर प्रश्न पूछे गए थे जो कठिन लगा। बायोलॉजी के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे। कुल मिलाकर पेपर मिला-जुला रहा। फिजिक्स सेक्शन ने सबसे अधिक परेशान किया। -मुस्कान, परीक्षार्थी।


-निर्धारित समय पर्याप्त नहीं था। कई सवाल आसान तो कुछ कठिन थे। कुल मिलाकर पेपर मध्यम स्तर का था। तैयारी के अनुसार परीक्षा ठीक रही। समय प्रबंधन को सबसे बड़ी चुनौती रही।-स्नेहा, परीक्षार्थी

-
- फिजिक्स के सवाल कठिन थे। बायोलॉजी सेक्शन कठिन रहा, जिसमें स्टेटमेंट और रीजनिंग आधारित प्रश्न पूछे गए। इस बार कटऑफ कम रहने की संभावना है। कुल मिलाकर पेपर कुछ कठिन रहा। -दीपी, परीक्षार्थी।

परीक्षा केंद्र के बाहर निकलने के बाद अपने पिता के गले गल रोती छात्रा। संवाद

परीक्षा केंद्र के बाहर निकलने के बाद अपने पिता के गले गल रोती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें