फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू हाईस्कूल सोसायटी के चुनाव में कूदे 36 उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की तीन शिक्षण संस्थाओं हिन्दू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिंदू पब्लिक स्कूल और गणेशी लाल हिंदू पब्लिक स्कूल का प्रबंध चलाने के लिए हिंदू हाई स्कूल सोसायटी की चल रही चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि को दोपहर बाद दो बजे तक कुल 36 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन जमा कराए।
विज्ञापन

इस चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी युगल किशोर रुस्तगी एवं सह चुनाव अधिकारी लवबीर सिंह रोहिल्ला और राजीव अग्रवाल एडवोकेट के अनुसार इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हुई 25 तक नामांकन जमा हुए। 26 जुलाई को नामांकन की जांच होगी, जबकि 27 जुलाई को नामांकन वापसी का समय पूर्ण होने के बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक इस चुनाव में उक्त सोसायटी के कुल 978 सदस्य मतदान कर पाएंगे।
इस बार चुनाव मैदान में पूर्व प्रधान रामकिशन गुप्ता भालखीवाले और दीपक मंगला प्रधान पद के लिए, संदीप जैन और मुकेश महाजन उप प्रधान पद के लिए, अक्षय गुप्ता सचिव पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार, पवन कुमार गुप्ता और नरेश गुप्ता सह सचिव पद के लिए, राजकुमार कालड़ा और कृष्ण कुमार कोषाध्यक्ष एवं प्रबंधक पद के लिए मुकाबले में हैं। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के 15 पदों के लिए महेंद्र गोयल, मुरारी लाल, कपिल यादव, देवेंद्र गुप्ता, राकेश लोहिया, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, त्रिलोक चंद, अतुल गुप्ता, महेश अग्रवाल, ईश्वर कुमार गर्ग, तरुण गर्ग, निखिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुरेंद्र खुराना, जगमोहन अग्रवाल, अमित तनेजा, सुनील कुमार खंडेलवाल, चंद्रशेखर, मोहन लाल गुप्ता, अनिल कुमार, जितेंद्र छाबड़ा, अनिल कुमार, रोबिन गोयल, नरेश मित्तल, रमन अग्रवाल और रतन लाल शामिल हैं।
विज्ञापन

खास यह है कि सोसायटी के पांच प्रमुख पदाधिकारियों के लिए कुल नौ, जबकि 15 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। 7 अगस्त को मतदान सुबह 8 से 4 बजे तक गणेशी लाल हिंदू पब्लिक स्कूल में कराया जाएगा, जिसमें कुल 978 सोसायटी सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें