फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्यों के लिए 36 दावेदारों ने नाम लिए वापस

Sat, 02 Jan 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन वापसी का समय समाप्त होने के बाद अब जिला परिषद और रेवाड़ी व बावल ब्लॉक समिति पंचायती राज चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है।
विज्ञापन


जिला परिषद के लिए नामांकन करने वाले 36 लोगों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। ऐेसे में 18 वार्डों के लिए अब 197 दावेदार चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामांकन वापसी के बाद गांव से लेकर ब्लॉक और लघु सचिवालय संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की चुनाव चिह्न अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

जिन्हें चुनाव मिलते गए, वे रवाना होते हो गए। लघु सचिवालय से लेकर बीडीपीओ कार्यालय तक देर रात जिला परिषद और रेवाड़ी-बावल ब्लॉक की चुनावी प्रक्रिया जारी रही। उल्लेखनीय है कि रेवाड़ी और बावल ब्लॉक का चुनाव 10 जनवरी को होगा।
विज्ञापन


चुनाव के लिए 42 प्रकार के चिह्न तय
जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए 42 प्रकार के चिह्न तय किए गए हैं। चुनाव मिलते ही प्रत्याशी लेकर रवाना हुए और चुनाव प्रचार में जुटने की तैयारी में लग गए।
विज्ञापन


चुनाव चिह्न बताना प्राथमिकता
अब तक केवल दावेदारों ने लोगों से संपर्क किया था लेकिन अब वे चुनाव चिह्न के साथ वोटरों के बीच जाएंगे। कुछ दावेदारों ने बताया कि अब उनका चुनाव प्रचार में सबसे ज्यादा जोर लोगों को चुनाव चिह्न बताना होगा। इसलिए अब वे घर-घर जाकर अपने समर्थकों के साथ इसी का ज्यादा प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें