कार्यक्रम में प्रतिभाओं को सम्मानित करते। स्रोत : संस्था
भिवाड़ी। यादव समाज समिति के 25 वर्ष पूरे होने पर भिवाड़ी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ ने की। इसमें 355 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव उपस्थित नहीं हो सके।
समारोह में इनमें 105 प्रतिभाओं को यादव गौरव और करीब 250 विद्यार्थियों को शिक्षा गौरव पुरस्कार प्रदान किए गए। शिक्षा गौरव से सम्मानित विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। आईएएस पंकज यादव और आईएएस तरुण यादव ने विद्यार्थियों को शिक्षा और सफलता के लिए प्रेरित किया। साध्वी पुष्पा शास्त्री और स्वामी समर्पणानंद महाराज ने युवाओं को शिक्षा, संस्कार और समाजसेवा का संदेश दिया।
विधायक बाबा बालक नाथ ने समाज की एकता और सामाजिक योगदान की सराहना की। समिति अध्यक्ष सत्यवीर यादव और महासचिव सुभाष यादव ने बताया कि समिति पिछले 25 वर्षों से शिक्षा, समाजसेवा, रक्तदान और सांस्कृतिक गतिविधियों में योगदान दे रही है।