बावल। शहर के हसनपुरा मोहल्ला स्थित एक चक्की के पास खड़ी बाइक चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव वाल्मीकि मोहल्ला निवासी मनीष ने बताया कि वह नगर पालिका बावल में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत है। बीते दिन वह बाइक को हसनपुरा मोहल्ला स्थित एक चक्की के पास खड़ी कर बाजार में गन्ना लगाने के लिए स्थान खोजने और सब्जी मंडी बावल में गन्ने का सौदा करने के लिए चला गया। जब लौटा तो देखा कि बाइक वहां से गायब है। पीड़ित के मुताबिक बाइक में एक थैला भी लगा था, जिसमे उसने 3500 रुपये थे। बावल थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद