रेवाड़ी। जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा कम हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या 375 हो गई है। वहीं रविवार को 34 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई, जबकि वहीं 43 ने कोरोना को मात दी। इससे पहले शनिवार को जहां 68 कोरोना संक्रमित मिले वहीं 79 ने दी कोरोना को मात दी थी।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रेवाड़ी में 12, बावल में 6, मीरपुर में 4, नाहड़ में 7, गुरावड़ा में 3 व खोल में 2 कोरोना संक्रमित मिले। जिले में कोरोना संक्रमण दर 4.17, स्वस्थ होने वाले का आंकड़ा 97.38 व मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत है। जिले अब तक 579843 के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं 24146 कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा अब तक 23513 ने कोरोना को मात दी है। वहीं रविवार को 805 के सैंपल लिए गए, वहीं 753 की रिपोर्ट लंबित है। इसके अलावा रविवार को किशोर वर्ग को मिलाकर 712 का वैक्सीनेशन हुआ।
----------------
90.43 प्रतिशत को लग चुकी कोरोना की दूसरी डोज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जहां 755955 यानी 107.97 फीसदी को पहली, 633136 यानी 90.43 फीसदी को वैक्सीन की दूसरी डोज तथा 8426 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा अब तक 42627 यानी 65.08 फीसदी किशोर टीकाकरण का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं जिले में अब तक 14 लाख 45 हजार 922 को कोरोना की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 89 को पहली, 367 को दूसरी व 75 को कोरोना की बूस्टर डोज लगाई गई। इसके अलावा 181 किशोरों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
------------------
तारीख मरीज ठीक हुए मिले केस कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या
6 फरवरी 43 34 375
5 फरवरी 79 68 384
4 फरवरी 112 76 395
3 फरवरी 141 94 431
2 फरवरी 44 76 478
1 फरवरी 129 69 446
31 जनवरी 125 125 506
30 जनवरी 76 83 562
29 जनवरी 125 119 554
28 जनवरी 182 87 560
27 जनवरी 216 174 655
26 जनवरी 229 81 697
25 जनवरी 214 123 845
24 जनवरी 190 135 936
23 जनवरी 169 118 991
22 जनवरी 209 184 1042
-----------------
जिले में कोरोना का आंकड़ा कम होता जा रहा है। लोगों को यही सलाह दी जा रही है कि समय पर वैक्सीन लगवाएं ओर कोरोना के नियमों का पालन जरूर करें। रविवार को जहां 34 कोरोना संक्रमित मिले वहीं 43 ने कोरोना को मात दी।
-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।
-------------
36 स्थानों पर 11040 को लगाई जाएगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 प्लस आयुवर्ग वालों को सोमवार को 36 स्थानों पर 11040 लोगों को कोरोना की डोज लगाई जाएगी। जिले में शनिवार को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, गुरावड़ा, नाहड़, बावल, मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, कुतुबपुर व राजीव नगर, सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी, पीएचसी डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, गंगायचा अहीर, धारूहेड़ा, मसानी, भाड़ावास, संगवाड़ी, कसौला, टांकड़ी, बासदूधा, सीहा, बोहतवास अहीर, बव्वा व गुडियानी में अलग-अलग स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
------------------
6800 किशोरों को लगाई जाएगी वैक्सीन
जिले में सोमवार को 26 स्थानों पर 6800 किशोंरो को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। शेडयूल अनुसार शहर के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी नाहड़, सीएचसी बावल, सीएचसी मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, हुडा डिस्पेंसरी सेक्टर-4, यूपीएचसी कुतुबपुर, यूपीएचसी राजीव नगर, पीएचसी डहीना, पीएचसी जाटूसाना, पीएचसी फतेहपुरी, पीएचसी गंगायचा अहीर, पीएचसी धारूहेड़ा, पीएचसी मसानी, पीएचसी भाड़ावास, पीएचसी संगवाड़ी, पीएचसी कसौला, पीएचसी टांकड़ी, पीएचसी बासदूधा, पीएचसी सीहा, पीएचसी बोहतवास अहीर, पीएचसी बव्वा, पीएचसी गुड़ियानी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
------------------
आज 3300 को लगाई जाएगी बूस्टर डोज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व 60 प्लस आयुवर्ग वालों को 33 स्थानों पर 3300 को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। शहर के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी नाहड़, सीएचसी बावल, सीएचसी मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, हुडा डिस्पेंसरी सेक्टर-4, यूपीएचसी कुतुबपुर, यूपीएचसी राजीव नगर, पीएचसी डहीना, पीएचसी जाटूसाना, पीएचसी फतेहपुरी, पीएचसी गंगायचा अहीर, पीएचसी धारूहेड़ा, पीएचसी मसानी, पीएचसी भाड़ावास, पीएचसी संगवाड़ी, पीएचसी कसौला, पीएचसी टांकड़ी, पीएचसी बासदूधा, पीएचसी सीहा, पीएचसी बोहतवास अहीर, पीएचसी बव्वा, पीएचसी गुड़ियानी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
----------------