डहीना। गांव कंवाली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल प्राचार्य व हसला के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि स्कूल के 46 में से 33 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके मेधा सूची में नाम दर्ज कराया। 13 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त प्राप्त किया प्राप्त किए है। पुनीता ने 472 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भतेरी ने 463 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया व तमन्ना ने 459 प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन ग्राम सरपंच शीलवती, एसएमसी प्रधान तारावती, पूर्व प्राचार्य जयसिंह यादव, रामचंद्र यादव, जगराम यादव, प्राध्यापक रमेश कुमार शर्मा, मोहनलाल शर्मा, मंदिर कमेटी प्रधान राजेंद्र सिंह, सतपाल खोला, पूर्व सरपंच अमित यादव, अजय कुमार के साथ-साथ स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने छात्रों को उनके सर्वश्रेष्ठ परिणाम के लिए बधाई दी। संवाद