रेवाड़ी। जिले में एक नामी स्कूल पर जाली नाम से स्कूल चलाए जाने के आरोप लगे हैं। एक पक्ष ने प्रेस वार्ता कर स्कूल पर अभिभावकों और स्थानीय प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
बुधवार को एक निजी संस्था के चेयरमैन डॉ. विजय पवार ने प्रेसवार्ता में कहा कि कुछ दिन पहले उनके संज्ञान में आया है कि रेवाड़ी में करीब दस साल से उनकी नाम वाली निजी शिक्षण संस्था चल रही है। यह संस्था उनके स्कूल के नाम का गलत इस्तेमाल कर रही है। जबकि दिल्ली हाईकोर्ट ने 2016 और 2023 में अहम आदेश जारी करते हुए कहा है कि उनकी संस्था के नाम का प्रयोग कोई नहीं कर सकता है। वहीं, इन आरोपों पर निजी स्कूल के संचालक ने सफाई देते हुए कहा है कि उन पर लगाए आरोप बिलकुल झूठे हैं। अगर हमारा स्कूल गैर कानूनी है तो लीगल एक्शन ले सकते हैं। हमारे पास स्कूल के पूरे कागजात मौजूद हैं।