रेवाड़ी। सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के कटला बाजार में दो दुकानों पर छापा डालकर 320 किलो कुट्टू का आटा सील किया।
सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पहले दुकान पर छापा डाला। दुकान संचालक अनुज जैन से टीम ने एफएसएसएआई लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा तो वह कोई लाइसेंस नहीं दिखा सके। दुकान संचालक को खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर ही नोटिस जारी किया । दुकान की जांच की तो करीब 240 किलो कुट्टू का आटा रखा मिला। द्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर ही सैंपल लेकर आटे को सील कर दिया। सैंपल को परीक्षण के लिए संबंधित लैब में भेजा गया।
टीम ने शहर कटला बाजार में स्थित माणकचंद, संदीप कुमार की दुकान का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान पर निखिल हाजिर मिला। इस दौरान एफएसएसएआई लाइसेंस प्रस्तुत करने बारे कहा गया, कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया। इस संबंध में संचालक को मौके पर ही नोटिस जारी किया गया। संचालक को साथ लेकर दुकान को चैक किया तो दुकान में 80 किलो कुट्टू का आटा व 18 किग्राम सिंघाड़े का आटा रखा मिला। टीम ने दोनों का सैंपल लेकर उसे सील कर दिया।