गांव झाल में आयोजित शिविर में जांच करते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : संवाद
रेवाड़ी। गांव झाल में अमर उजाला फाउंडेशन और सिग्नस अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 32 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में टीम ने बीपी, शुगर व सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए। डॉक्टर राकेश ने बताया कि बदलती जीवनशैली, गलत खानपान और तनाव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। शिविर में आए लोगों को खानपान में सुधार, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम, पर्याप्त नींद और पानी पीने की सलाह दी गई। संवाद