फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के सातवें दिन चली 74 रोडवेज बसें,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही। लेकिन रोडवेज प्रबंधन ने अन्य दिनों के मुकाबले दोगुनी बसों का संचालन करके यात्रियों की मुश्किल को कम किया। सोमवार को विभाग ने 74 बसों का संचालन किया जिनमें 25 अनुबंधित बसें शामिल थीं। वहीं 41 बसें बिना परिचालक के चलीं। जिसमें यात्रियों को मुफ्त यात्रा करने का मौका मिला। वहीं रविवार को सिर्फ 38 बसों का ही संचालन हो पाया था। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम के कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से शहर के कई हिस्सों में सुबह के समयपेयजल आपूर्ति नहीं हुई जिसके बाद प्रशासन ने अनुबंधित कर्मचारियों को काम पर लगाकर पेयजल आपूर्ति कराई।
रोडवेज के हड़ताली कर्मचारियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को एक और कर्मचारी के हड़ताल में शामिल होने के बाद इनकी संख्या 480 हो गई है। चालकों के हड़ताल में शामिल होने के बाद सोमवार को आरटीए की ओर से 45 चालक मुहैया कराए गए जबकि शेष बसों का संचालन पुलिसकर्मियों और नए चालकों ने किया। सोमवार को रोडवेज प्रबंधन 74 बसों का संचालन करने में सफल हुआ लेकिन इन 74 बसों में 41 बसों में कोई परिचालक नहीं था। जिससे इन बसों में यात्रियों ने भी मुफ्त सफर का आनंद लिया। डिपो के परिचालक हड़ताल जाने से टिकट काटने की जिम्मेदारी भी पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्ड को दी गई है।
विज्ञापन


अनुबंधित कर्मचारियों ने दोपहर में उपायुक्त ने कराई पेयजल आपूर्ति
रोडवेज की इस हड़ताल में जनस्वास्थ्य विभाग के 68 कर्मचारी भी शामिल हो गए हैं। जिससे कालाका और लिसाना गांव स्थित जलघर से पेयजल सप्लाई नहीं हो सकी। हालांकि बूस्टिंग स्टेशनों का संचालन हुआ लेकिन उनमें भी ज्यादातर हिस्सों में पानी नहीं पहुंच पाया। पानी नहीं पहुंचने का पता चलते ही उपायुक्त ने आनन-फानन में अधिकारियों को बुलाया और अनुबंधित कर्मियों को लगाकर दोपहर में शहर में पेयजल आपूर्ति कराई। इसी तरह बिजली निगम के भी 1100 कर्मचारियों में 350 स्थायी और 295 अनुबंधित कर्मी हड़ताल में शामिल हुए। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में आए फाल्ट को दूर करने में समय लगा।

जेई एसोसिएशन आज लगाएगी काले बिल्ले
रोडवेज कर्मियों की हड़ताल को समर्थन देने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की जेई डिप्लोमा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर कार्य करेंगे और दो घंटे कार्य का बहिष्कार करेंगे। सर्कल अध्यक्ष जेई सुनील यादव ने बताया कि सरकार रोडवेज कर्मियों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

हड़ताल के कारण जिले में आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। सुबह शहर के कुछ हिस्सों में पेजयल आपूर्ति नहीं हो पाई थी जहां पर दोपहर में आपूर्ति कराई गई है। हर स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

-अशोक कुमार शर्मा, उपायुक्त।

जिले में बिजली आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या नहीं आई है। हमने हड़ताल से निपटने के लिए पूरी व्यवस्था की है और लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-एमके गुप्ता, अधीक्षक अभियंता, डीएचबीवीएन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें