नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 21 को
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गांव नैहचाना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को होगी। परीक्षा की तैयारियों के संबंध में सोमवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्राचार्य ललित कालडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्राचार्य ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया कि छठीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि चयन परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की प्रति व पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं।