चर्म रोग चिकित्सक दो महीने की छुट्टी पर, मरीज परेशान
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में चर्म रोग चिकित्सक अचानक दो माह की छुट्टी पर चले जाने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में केवल एक ही चर्म रोग चिकित्सक होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा हैं। मौसम बदलाव के कारण सबसे ज्यादा फंगल बीमारी के मरीजों व विभिन्न त्वचा रोगी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल के चर्म रोग कक्ष के सामने लगे छुट्टी के नोटिस को देखकर मरीजों हताश होकर वापिस जाना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन होने वाली ओपीडी में से कम से कम 250 से 300 चर्म रोग मरीजों की होती हैं। चिकित्सक के छुट्टी जाने पर ओपीडी कुल संख्या घटकर 1000 से भी कम हो गई है।
चर्म रोग चिकित्सक के पास इलाज करवाने आया था। कक्ष के बाहर दो महीने की छुट्टी का नोटिस चस्पा होने से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
-रवि मसीत
मेरा इलाज पहले से चर्म रोग विशेषज्ञ के पास चल रहा था। अब दोबारा दवाई लेने आई तो चिकित्सक कक्ष के बाहर दो महीने का नोटिस लगा देखकर हैरानी हुई। अब इलाज के लिए बाहर के चिकित्सक के पास जाना पड़ेगा।
-महेश लुहाना
-----------------
लगातार दो दिन से अस्पताल के इलाज के लिए चक्कर काट रहा हूं। लेकिन चर्म रोग चिकित्सक दो महीने की छुट्टी होने के बाद काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
-रामफल खोरी
-----------------
चर्मरोग विशेषज्ञ छुट्टी पर हैं। मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जल्द ही चिकित्सक की व्यवस्था करा दी जाएगी।
-डॉ. सुदर्शन पंवार, एसएमओ, नागरिक अस्पताल रेवाड़ी