फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियां दूषित पानी से लबालब, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गलियां दूषित पानी से लबालब, लोग परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव सुलखा की गलियां दूषित पानी से लबालब है। ग्रामीण अपनी समस्या से बीडीओ कार्यालय से लेकर सीएम विंडों तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव मेन रास्ते से वाल्मीकि बस्ती और हरिजन बस्ती की तरफ जाने वाले रास्ते पर पानी भरा हुआ है। यहां सड़क बनाए 7-8 साल हो गए हैं। साथ ही नालियां नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पानी एक जगह खड़ा होने के कारण अनेक बीमारियां पनप रहीं है। जिससे आसपास के लोगों का जीना दूभर हो रहा है। साथ ही आने जाने राहगीरों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण कई बार लोगों के साथ हादसे भी हो चुके है। ग्रामीण कई बार अपनी समस्या बीड़ीओ कार्यालय से लेकर सीएम विंडो तक शिकायत दे चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
-----------
गांव के इस मार्ग पर काफी दिनों से पानी की निकासी नहीं हो रही है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों को भी निकलने काफी परेशानी हो रही है। - लीलाराम, ग्रामीण
विज्ञापन

---------
गांव में यह समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। ग्रामीणों से समस्या को लेकर कई बार शिकायत दे चुके है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
मंजीत, ग्रामीण
------
पानी एक जगह एकत्रित होने के कारण अनेक बीमारियां पनप रहीं है। आसपास के लोगों का पानी निकासी होने के कारण जीना दुर्भर हो रहा है। कई बार शिकायत देने बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। - सरोज देवी, ग्रामीण
----------
इस मार्ग पर सड़क 7-8 साल पहले बनी थी। अभी तक नालियाें का निर्माण नहीं हुआ है। नालियां नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - भीम सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन

----------
गांव में यह समस्या काफी समय दिनों से बनी हुई है। पानी निकासी नहीं होने के कारण राहगीरों के साथ कई बार हादसे भी हो चुके है। - संजय, ग्रामीण
-----------
क्या कहते है सरपंच
गांव के इस रास्ते पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। जिस वजह से यह समस्या बनी हुई है। जल्द पंचायत की ओर से इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। - राजेश कुमार, सरपंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें