वार्डों की मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियां व ऐतराज सुनेंगे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
उपायुक्त पंकज ने नगर परिषद रेवाड़ी के चुनावों से संबंधित मतदाता सूची तैयार करने व मतदाता सूची से संबंधित ऐतराज सुनने व उनके निपटान के लिए जिले के पांच अधिकारियों को रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया है। नगर परिषद रेवाड़ी के वार्डों की मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियां व ऐतराज सुनकर उनका अधिकारी निपटान करेंगे। उपायुक्त ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि वार्ड नंबर एक से लेकर छह तक अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार वार्ड नंबर 5, 6, 7, 12, 19, 20 के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रेवाड़ी कार्यालय में, नगराधीश डॉ. विरेंद्र सिंह वार्ड नंबर 2, 3, 4, 9, 15, 18 के नगर परिषद रेवाड़ी कार्यालय में, उपमंडल अधिकारी ना. रेवाडी कुशल कटारिया वार्ड नंबर 8, 10, 16, 17, 21, 22 एसडीएम कार्यालय रेवाडी में, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रेवाडी आशीष कुमार वार्ड नंबर 1, 11, 13, 14, 23, 26 कार्यालय जिला परिषद रेवाड़ी में, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी डॉ. एसी कौशिक वार्ड नंबर 24, 25, 26, 27, 29, 30 व 31 के कम्यूनिटी सेंटर कुतुबपुर वार्ड नंबर 24 रेवाड़ी में मतदाता सूची से सम्बंधित आपत्तियों व ऐतराज को सुनकर निपटान करेंगे।
उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए 6 फरवरी, 2018 को इन ड्राफ्ट मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। 12 फरवरी, 2018 को सायं तीन बजे तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। रिवाईजिंग प्राधिकारी द्वारा इन दावों एवं आपत्तियों का निपटान करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2018 है और इसके रिवाईजिंग प्राधिकारी के आदेशों के विरूद्घ उपायुक्त को अपील करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी, 2018 है और उपायुक्त द्वारा अपीलों का निपटान 28 फरवरी, 2018 तक किया जाएगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 12 मार्च, 2018 को किया जाएगा।