फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कंलक - आरती राव,,,,7,

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मविश्वास और निडरता की अपनी ताकत पहचाने महिलाएं : आरती राव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी
अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी आरती राव ने भ्रूणहत्या के खिलाफ अपनी बात रखते हुए महिलाओं को अपने आत्मविश्वास और निडरता की ताकत को पहचानते हुए आगे आने का आह्वान किया है। आरती राव रविवार को जिले के गांव खरकड़ा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि भ्रूणहत्या जैसे कंलक को मिटाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने चाहिए ताकि लिंगानुपात में सुधार हो। हमें बेटियों को पढ़ाना चाहिए। इससे दो घर शिक्षित होंगे और इन परिवारों का उत्थान हो सकेगा। आरती राव ने लोगों से आह्वान किया कि लड़कियों पर भरोसा करें, लड़कियां ही आपके कंधों को मजबूत कर अपनी योग्यता से आपका नाम करेंगी। आरती राव ने कहा कि इस क्षेत्र के युवाओं को नौकरियां मिले इसके लिए तकनीकी शिक्षा को हरियाणा सरकार बढ़ावा दे रही है। पानी की समस्या के बारे में उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पानी का लेवल नीचे जा रहा है और इसके लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल के प्रयास से नहरी पेयजल योजना लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में पानी का बंटवारा सही नहीं होने के कारण यहां के लोग परेशान थे।
आरती राव ने इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समिति की ओर से सविता डागर को गायन क्षेत्र में, पूजा यादव को एथलिट में, कोमल को कॉमर्स प्रतियोगिता में नीरू को लेखन में, सोनू को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में, विजय चौहान को सामाजिक सेवा में, वंदना व तान्या को बेटी बचाओ-बेटी पढाओ कार्यक्रम के लिए सम्मानित किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समिति की ओर से अधिवक्ता अनिल यादव, अधिवक्ता सविता यादव, राकेश यादव ने आरती राव को स्मृति चिह्न भेंट किया। वहीं उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समिति की जिला प्रमुख मंजू बाला ने कहा कि आरती राव की अगुवाई में इलाके की समस्याएं भी जल्द हल होंगी। गांव के सरपंच रामपाल ने आरती राव से गांव की आईटीआई में कक्षाएं लगवाने, गांव के दूषित पानी की निकासी का उचित प्रबंध करवाने की मांग की। इस पर आरती ने उनका हल करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला भाजपा महिला अध्यक्ष चांदनी चादंना, जिला भाजपा एससीएसटी मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमारी, जिला पार्षद अजय पटौदा, शशि बाला, सुमन पांडे, आजाद नांदा, अनिल, गुरुग्राम के पूर्व मेयर विमल यादव, छोटेलाल चेयरमैन, सुनील राव, रोकेश यादव, वंदना, किरण एडवोकेट, निहाल सिंह, संजय, रेखा, आशा चौधरी, उदल नंबरदार, पूर्व जिला पार्षद निरंजन, धारूहेडा नपा के पार्षद दिनेश यादव, ईश्वर पहलवान, रामप्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें