फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंवर सिंह यादव तीसरी बार बने बिजली निगम यूनियन के राज्य प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंवर सिंह यादव तीसरी बार बने बिजली निगम यूनियन के राज्य प्रधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कुरुक्षेत्र में आयोजित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के 23वें चुनाव में लगातार तीसरी बार प्रांतीय प्रधान के पद पर जीत दर्ज करने के बाद मंगलवार को रेवाड़ी पहुंचने पर कंवर सिंह यादव का रेवाड़ी यूनियन के लोगों ने स्वागत किया। झज्जर रोड स्थित सब अर्बन डिवीजन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि यादव 2013 से लगातार प्रांतीय प्रधान का चुनाव जीतते आए हैं। वर्ष 1980 में कंवर सिंह यादव रेवाड़ी यूनिट के ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किए गए थे। यादव 1982 में रेवाड़ी यूनिट प्रधान एवं इसके बाद लगातार दस साल तक रेवाड़ी सर्कल के प्रधान रहे। 2013 में पहली बार एचएसईबी के प्रदेशाध्यक्ष चने गए। इसके बाद 2015 एवं सोमवार को तीसरे कार्यकाल के लिए प्रदेश प्रधान चुने गए।
विज्ञापन

---
रेवाड़ी के साथ खोल में भी किया गया स्वागत
रेवाड़ी में कंवर सिंह यादव के साथ उप-महासचिव महावीर पहलवान एवं संगठनकर्ता विजय का भी रेवाड़ी के साथ खोल में स्वागत किया गया। इस दौरान रहीश यादव, मंजीत, मनोज, शमशेर सिंह, कैलाश जाखड़, बब्लेश सैनी, पोहप सिंह, योगेश नागर, शकन चांदना एवं जीतू सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे। खोल स्थित सब स्टेशन बुड़ौली में कर्मचारियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। इस अवसर पर प्रधान नरेश कुमार, बाबूलाल, ललित कुमार, सतेन्द्र यादव, पवन कुमार जेई, महेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें