फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- नगर परिषद बना रही प्रपोजल

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए घर में शौचालय होगा जरूरी
विज्ञापन


प्रवीण शर्मा
रेवाड़ी।
गत पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ने के लिए शौचालय के जरूरी होने के बाद अब शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए भी घर में शौचालय
होना जरूरी किया जाएगा। अगर किसी के घर में टॉयलट नहीं होगा तो उसकी शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। नगर परिषद अगली मीटिंग में एक ऐसा नियम लाने वाली है, जिसके आधार पर अब मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए घर में शौचालय होना जरूरी होगा। इसका मुख्य मकसद शहर को पूरी तरह ओएफडी करना है। नगर परिषद अपनी आगामी मीटिंग में इस मुद्दे को रखकर इसे पास कराएगी।
गौर तलब है कि रेवाड़ी का ग्रामीण क्षेत्र ओएफडी (खुले में शौच मुक्त) घोषित होने के बाद अब शीघ्र ही शहर को भी ओएफडी मुक्त किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

---
अभी बनते हैं प्रतिदिन करीब 10 सर्टिफिकेट
मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत को देखते हुए फिलहाल अभी नगर परिषद में प्रतिदिन करीब 10 सर्टिफिकेट बनते हैं। लेकिन इस नियम के लागू होने के बाद इनकी संख्या में बढ़ोतरी होगी। उल्लेखनीय है कि अभी भी शहर में काफी क्षेत्रों में लोग खुले में शौच जा रहे हैं। जिससे ओएफडी का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है।

प्रशासन ने किए हैं काफी प्रयास
प्रदेश को खुले शौच से मुक्ति के लिए प्रशासन ने काफी प्रयास किए हैं। इसकी शुरुआत गांवों से की गई। गांवों में लोगों को खुले में शौच जाने से रोकने के लिए काफी काम किया गया। गांवों में गोष्ठियां हुईं। इसके लिए बाकायदा कमेटियां गठित की गईं। जुर्माना तक लगाया गया। तब जाकर ग्रामीण क्षेत्र ओएफडी हो सका। अब शहर में भी लगभग इस पर काम पूरा हो गया है।
---
नगर पार्षद करेगा सत्यापित
अभी मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने में पति और पत्नी पक्ष की ओर से दो-दो गवाह सहित फोटो व अन्य जरूरी कागजात चाहिए होते हैं। लेकिन अब इसमें नगर पार्षद का भी अलग से कॉलम आएगा। इसमें बाकायदा पार्षद को यह यह सत्यापित करना होगा कि इनके घर में टॉयलट है। इसके बिना मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बनेगा।
विज्ञापन

---------
मैरिज सर्टिफिकेट के लिए इस तरह का नियम बनाने पर विचार चल रहा है। संभवत: नगर परिषद की अगली मीटिंग में इसे रख देंगे। इसके लिए घर में शौचालय होना जरूरी है। पार्षद इसे सत्यापित करेगा।
मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद, रेवाड़ी

नोट::: इसमें नगर परिषद और ईओ दो फोटो लगेंगे। नंबर नहीं दिए हैं। सीधी डाल देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें