फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अनाज मंडियों में 31 हजार क्विंटल बाजरे की हुई आवक

Sun, 20 Oct 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी की अनाज मंडी में लगा बाजरा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी, कोसली, बावल अनाज मंडी में बाजरे की आवक लगातार जारी है। शहर स्थित नई अनाज मंडी मंडी में शनिवार को 760 गेट पास कटे, 17 हजार क्विंटल बाजरा की आवक हुई है। वहीं खरीद 17 हजार क्विंटल की हुई।
विज्ञापन

बावल मंडी में 90 गेट पास काटे गए, आवक 3800 क्विंटल की हुई है। खरीद 2162 क्विंटल की हुई है। कोसली अनाज मंडी की बात करें तो 383 गटे पास कटे, आवक 10 हजार क्विंटल की हुई है। उठान 8245 क्विंटल का हुआ है। तीनों अनाज मंडियों में शनिवार को 31 हजार क्विंटल की आवक हुई है। तीनों अनाज मंडियों में 42 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को हो चुका है।
बता दें कि रेवाड़ी अनाज मंडी में उठान की प्रक्रिया धीमी चल रही है। बाजरा का करीब 57 फीसदी अभी तक उठान हो पाया है। मंडी प्रशासन की तरफ से दिन रात बाजरे का उठान करवाया जा रहा है। इसके बावजूद अनाज मंडियां बाजरे के ढेर से अटी पड़ी हैं। इससे आढ़तियों को भी व्यवस्था बनाने में काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि जब तक बाजरे की बोरियों का ढेर नहीं हटेगा, तब तक जो नया बाजार आ रहा है। इसे रखने के लिए जगह नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
19 अक्तूबर को मंडियों मे हुई आवक और खरीद



रेवाड़ी मंडी

गेट पास : 760

आवक : 17 हजार क्विंटल

खरीद : 17 हजार क्विंटल

-

कोसली मंडी

गेट पास : 383

आवक : 10 हजार क्विंटल

खरीद : 8245 क्विंटल

-

बावल मंडी

गेट पास : 90

आवक : 2350

खरीद : 2162
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें