फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 521478 रुपये के 31 मोबाइलों मालिकों को सौंपे

Tue, 02 Apr 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की साइबर सेल टीम ने गुम हुए 31 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोन की बाजार कीमत करीब 521478 रुपये आंकी गई है। इनमें ज्यादातर फोन नामी कंपनियों के हैं।
विज्ञापन

साइबर सेल इंचार्ज एएसआई संदीप कुमार और उनकी टीम ने करीब 521478 रुपये की कीमत के 31 मोबाइल फोन को ट्रेस करते हुए बरामद किया है। इन्हें डीएसपी रेवाड़ी आशीष चौधरी द्वारा मोबाइल मालिकों को कार्यालय में बुलाकर सौंपा गया है। बताया कि वर्ष 2020 में गुमशुदा मोबाइल को ढूंढकर मालिकों को लौटाने हेतु विशेष अभियान की शुरुआत की गई थी। रेवाड़ी पुलिस की साइबर सेल ने इस अभियान के तहत वर्ष 2022 से अब तक करीब 28,20,532 रुपये के 175 स्मार्ट मोबाइल फोन को तलाश मालिकों के हवाले किए गए। इससे पहले भी वर्ष 2021 में करीब 849347 रुपये के 58 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद करके उनके मालिकों के हवाले किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें