फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 300 लोगों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

Sat, 06 Jun 2026 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान एकजुट लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
भिवाड़ी। भारत विकास परिषद शाखा की तरफ से भिवाड़ी में पर्यावरण संरक्षण शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान 300 लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। संस्थापक सदस्य राम प्रकाश गर्ग ने हस्ताक्षर अभियान पर प्रथम हस्ताक्षर किए और उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई। परिषद की ओर से सभी आगंतुकों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। इस दौरान डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग और कपड़े के थैले का उपयोग एक छोटा कदम है, जो बड़ा परिवर्तन ला सकता है। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विमल पंडित, सचिव डॉ. मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष हर्ष कुमार माहेश्वरी, विवेक जिंदल, जे.एस. सौंधी, मुकेश शर्मा, अनूप केडिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें