फोटो : 25प्रतियोगिता में योग करते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
- फोटो : विकास भवन के पास लगा बीओबी का एटीएम।
रेवाड़ी। झज्जर रोड पर एक पैलेस में शक्रवार को जिला योग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें 300 बच्चों ने भाग लिया। इसमें आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा प्रथम रहा।
राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी द्वितीय और दूसरा रनर-अप आरपीएस पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा रहा। मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के असिस्टेंट डायरेक्टर सपोर्ट देवेंद्र ढाका, प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा महिला कांग्रेस दीपिका यादव, और युवा कांग्रेस नेता लवली यादव उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न आयु वर्गों में किया गया, जिसमें 6 वर्ष से लेकर 40 वर्ष और उससे ऊपर के प्रतिभागी शामिल हुए।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के योग विभाग के शिक्षक अमित, डॉ. धर्मवीर यादव, प्रवीन कुमार और अमनदीप ने कार्यक्रम में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इस आयोजन को जितेंद्र यादव ने प्रायोजित किया और विशेष अतिथि के रूप में बच्चों को कैश पुरस्कार प्रदान किए। जिला योग सचिव राहुल, जिला अधकश सचेत और तकनीकी डायरेक्टर विकाश सैनी ने प्रतियोगिता में योगदान दिया।
पहली बार जिले में नकद पुरस्कार देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। प्रतियोगिता में बच्चों और कॉलेज के छात्रों ने योग के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे यह कार्यक्रम यादगार बन गया।