फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में 30 पुलिसकर्मी सम्मानित

Mon, 17 Aug 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जिला स्तरीय समारोह में खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर के साथ पुलिस अ​धिकारी व कर्मचा
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस पर जिला एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित समारोहों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। नई अनाज मंडी रेवाड़ी में जिलास्तरीय समारोह में खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

जिलास्तरीय समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट्स और गर्ल्स गाइड सहित नौ टुकड़ियों ने मार्च पास्ट में भाग लिया। संयुक्त रूप से एनसीसी बॉयज सीनियर व सैनिक स्कूल एनसीसी को प्रथम, जिला पुलिस की पुरुष टुकड़ी को द्वितीय तथा गर्ल्स गाइड को तृतीय स्थान मिला।
अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को मुख्य अतिथियों ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
रेवाड़ी में उपनिरीक्षक बलवंत, उपनिरीक्षक फकरूदीन, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल शिव कुमार, अतिरिक्त हेड कांस्टेबल धर्मपाल, महिला सिपाही संगीता सहित 15 पुलिसकर्मियों को सम्मान मिला।
विज्ञापन

कोसली में विधायक अनिल यादव ने सिपाही आनंद, अंकित, राहुल, संदीप, जसवीर, रवि शेखावत और विशेष पुलिस अधिकारी सुरेश कुमार को सम्मानित किया। बावल में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने उपनिरीक्षक सुशीला, उपनिरीक्षक अमलेश, उपनिरीक्षक सुरेश, सहायक उपनिरीक्षक धर्मवीर, अतिरिक्त सहायक उपनिरीक्षक संदीप, हेड कांस्टेबल गजराज, सिपाही अंकित, शमशेर व बलराम को प्रशंसा पत्र प्रदान किए।
पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश नरवाल और पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण रेंज ओम प्रकाश नरवाल, जिलाधिकारी अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें