फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोडवेज के बेड़े में शामिल हो सकती हैं 30 नई बसें

Sat, 08 Feb 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 22रेवाड़ी डिपो में खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रोडवेज ने बसों की कमी को दूर करने के लिए 30 नई बसों की मांग की है। जल्द ही ये बसें मिलने की उम्मीद है। बसे मिलने से उनके फेरे बढ़ेंगे और यात्रियों को काफी सुविधा होगी। फिलहाल रोडवेज के बेड़े में 152 बसें हैं।
रोडवेज को कुल 177 बसों की जरूरत है लेकिन वर्तमान में 152 बसें रोडवेज के पास हैं। 30 नई बसें मिलने के बाद उन्हें उन रूटों पर उतारा जाएगा, जहां पर इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत है। कई रूट ऐसे हैं जहां एक-दो बस ही पूरे दिन में जाती है। ऐसे में जहां से बसों की मांग आ रही है, वहां पर बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज की तरफ से प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है। अब बसें मिलने का इंतजार है। 10 वर्ष पहले रेवाड़ी डिपो के पास 180 बसें थीं। त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या 35 हजार के आसपास पहुंच जाती है जबकि 10 वर्ष पहले करीब 17 हजार बसों में यात्री सफर करते थे। रेवाड़ी रोडवेज से रोजाना 25 हजार यात्री सफर करते हैं। रोडवेज को 22 लाख रुपये की रोजाना आय है। रोडवेज के बेड़े में 30 नई बसें शामिल होने से यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने बस स्टैंड से चल रहा है कार्य: बसों की संख्या बढ़ाने की और भी रोडवेज लगातार जोर दे रहा है। अभी पुराने बस स्टैंड में ही कार्य चल रहा है। नया बस स्टैंड बनता है तो उसके बाद बसों का बेड़ा भी बढ़ाया जाएगा। नया बस स्टैंड को लेकर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

वर्जन

30 नई बसों की मांग की है। जल्द ही ये बसें मिलने की उम्मीद हैं। इसकी प्रक्रिया चल रही है।-देवदत्त, जीएम रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें