फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: 30 फीट चौड़ी सड़क दिन में अतिक्रमण से रह जाती है सिर्फ दस फीट, त्योहारी सीजन में समस्या और बढ़ी

Thu, 06 Oct 2022 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

बाजार में अतिक्रमण के कारण एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को निकालने के लिए परेशानी होती है। भीड़-भाड़ वाली गलियों में एक वाहन निकलने लायक सड़कें बची हैं।
विज्ञापन
बाजार में बीच रोड पर खड़ी गाड़ी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी शहर की सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी होती जा रही हैं। रात के समय तीस फीट चौड़ी दिखाई देने वाली सड़कें दिन के समय अतिक्रमण के कारण सिर्फ दस फीट ही रह जाती हैं। रास्ते पर रेहड़ी वालों, फुटकर विक्रेताओं व दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण से आमजन परेशान हैं। इस तरफ न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही यातायात पुलिस। हर दिन जाम लगने से लोग परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन


नाई वाली चौक सब्जी मंडी, जीवली बाजार, मॉडल टाउन, ब्रास मार्केट, केवल बाजार, गुड़ बाजार, रेलवे रोड पर राहगीरों का निकलना भी मुश्किल होता है। इसके अलावा घंटेश्वर मंदिर, बस स्टैंड, गोकल गेट, रेलवे रोड, बावल चौक के आसपास भी दुकानदारों के अतिक्रमण का जाल बिछा हुआ है। राहगीरों का कहना है कि लोगों ने अपनी दुकानों के बाहर करीब 10 फीट तक सामान रख रखा है।

इसकी वजह से उन्हें आनेजाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कई बार तो अतिक्रमण की वजह से राहगीरों व दुकानदारों में लड़ाई तक हो जाती है, लेकिन फिर भी दुकानदार सड़क पर सामान रखने से गुरेज तक नहीं करते।
विज्ञापन


एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के निकालने में आती है परेशानी
बाजार में अतिक्रमण के कारण एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को निकालने के लिए परेशानी होती है। भीड़-भाड़ वाली गलियों में एक वाहन निकलने लायक सड़कें बची हैं। बाजार में जब कोई ट्रक सामान लेकर आता है तो दुकानदार दुकानों के आगे रखे सामान को हटा-हटाकर ट्रक को निकालते हैं।

क्या कहना है लोगों का
दुकानदारों के अतिक्रमण की वजह से आम जनता परेशान है। सड़कों पर एंबुलेंस का निकलना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यह अतिक्रमण हटना चाहिए।- दिनेश कुमार, रेवाड़ी।

बाजारों में सड़कों पर दुकानदारों के अतिक्रमण की वजह से जाम लगता है। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। - रामकिशन, रेवाड़ी।

दु
कानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाया जाना चाहिए। शहर की गलियों की हालत ऐसी है कि आपातकालीन सेवाएं भी पहुंच पाना मुश्किल है। इस ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। - ऋषभ निशांत, रेवाड़ी।

अतिक्रमण की समस्या को लेकर दो महीने पहले डीसी से मिले थे। समस्या को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई तक नहीं हुई है। अतिक्रमण से लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर कार्रवाई होना चाहिए। - कंवर सिंह, रेवाड़ी।

एक महीने से बाहर था। अब नगर परिषद के सहयोग से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। सर्कुलर रोड पर जिसका भी वाहन अवैध रूप से खड़ा मिला उसका चालान किया जाएगा। बहादुर सिंह, यातायात पुलिस प्रभारी, रेवाड़ी।

अतिक्रमण को लेकर कार्य योजना तैयार कर ली गई है। वीरवार से अतिक्रमण मुक्त शहर अभियान चलाया जाएगा। जिस किसी भी दुकानदार ने अतिक्रमण किया है, वह अपना सामान दुकान के अंदर ही रखें, अन्यथा उनका सामान जब्त कर उनका चालान भी किया जाएगा। - केके यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें