फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लीड...स्कूलों के निर्माण व मरम्मत कार्यों पर खर्च होंगे 3 करोड़, टेंडर जारी

विज्ञापन
भाड़ावास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद
विज्ञापन
फोटो: 16-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की चारदीवारी से लेकर पीएमश्री स्कूल में 12 नए कमरे बनाने की योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के सरकारी स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने कदम बढ़ाया है। विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए निविदा जारी की गई है। इन कार्यों पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
निविदा के तहत रेवाड़ी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। स्कूल परिसर की सुरक्षा और सीमांकन के लिहाज से चारदीवारी महत्वपूर्ण है। इससे विद्यालय परिसर को सुरक्षित रखने के साथ-साथ बाहरी अतिक्रमण और अनधिकृत प्रवेश जैसी समस्याओं पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

निविदा में राजकीय हाई स्कूल झोलरी में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का कार्य भी शामिल किया गया है। स्कूल परिसर में पक्के रास्ते एवं बेहतर फर्श की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों और स्टाफ को आवागमन में सुविधा होगी। बरसात के दौरान परिसर में पानी और कीचड़ की समस्या को कम करने में भी यह कार्य उपयोगी साबित हो सकता है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
पीएमश्री स्कूल में बनेंगे 12 अतिरिक्त कमरों
निविदा का सबसे प्रमुख कार्य पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में प्रस्तावित है। यहां 12 अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय में 10 कक्षाओं की मरम्मत, सीढ़ियों का निर्माण, एक छात्राओं के शौचालय और एक छात्रों के शौचालय का निर्माण भी किया जाएगा।
पिथड़ावास में 1.19 करोड़ रुपये की लागत से 8 अतिरिक्त कमरों का होगा निर्माण:
जिले के पिथड़ावास गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नया स्कूल भवन बनाया जाएगा। प्रस्तावित निर्माण कार्य पर करीब 1.19 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
निविदा के तहत विद्यालय में आठ अतिरिक्त कमरों वाले नए स्कूल भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे स्कूल में विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं की उपलब्धता बढ़ेगी और शिक्षण कार्य के लिए पर्याप्त स्थान मिल सकेगा। यह कार्य प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत कराया जाएगा। नए भवन के बनने से पिथड़ावास के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आवश्यक आधारभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।
पढ़ाई में नहीं होगी बच्चों को परेशानी
अतिरिक्त कक्ष बनने से स्कूल में विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं की उपलब्धता बढ़ेगी और मौजूदा कमरों पर दबाव कम होगा। वहीं पुराने कक्षों की मरम्मत होने से भवन की स्थिति में सुधार आएगा। शौचालय और अन्य सुविधाओं के निर्माण से छात्र-छात्राओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

-
जिले के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्माण एवं मरम्मत कार्य करवाए जा रहे हैं। संबंधित स्कूलों की जरूरत के अनुसार कार्यों की निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है।
राजेंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें