रेवाड़ी। शिविर में रक्तदान करते हुए रक्तदाता। स्रोत: ग्रामीण
कोसली। ग्राम पंचायत खुशपुरा के सौजन्य से बस स्टैंड पर सातवां रक्तदान शिविर लगाया गया। स्वामी संपूर्णानंद ने शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। रक्तदान शिविर के माध्यम से सभी आस पड़ोस के गांवों के सहयोग से 288 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है। संवाद