फोटो : 4ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा में भाग लेते बच्चे। स्रोत : स्कूल
- फोटो : reasi news
रेवाड़ी। पुलिस की ओर से शिक्षा विभाग के सहयोग से यातायात नियमों पर आधारित दूसरे राउंड की ब्लॉकस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में स्कूलों से 2628 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
4061 बच्चों को परीक्षा देनी थी। दूसरे राउंड की परीक्षा के लिए चार ग्रुप बनाए गए थे। प्रतियोगिता में पहले ग्रुप में 1094 विद्यार्थी, दूसरे ग्रुप में 799 विद्यार्थी, तीसरे ग्रुप में 675 और चौथे ग्रुप में 60 विद्यार्थी थे। डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने विभिन्न स्कूलों में यातायात नियमों पर आधारित ब्लॉकस्तरीय परीक्षा का निरीक्षण किया। डीएसपी ट्रैफिक ने बताया कि परीक्षा को लेकर स्कूली बच्चे काफी उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि बचपन के समय सीखी हुई बातें बच्चे जिंदगी भर याद रखते हैं।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि बचपन में यदि बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाए, तो वे भविष्य में अच्छे नागरिक साबित हो सकते हैं, क्योंकि बचपन का समय शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्वर्णिम कॉल होता है। पुलिस अधीक्षक ने स्कूली बच्चों से कहा कि यातायात नियमों को अपने मन से अपनाएं न कि पुलिस के भय से। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही यातायात नियमों पर आधारित जिलास्तरीय प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन करवा कर परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।