फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वामी विवेकानंद स्कूल के 26 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाए

Thu, 14 May 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बेहतर परिणाम आने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। बटोड़ी स्थित स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम वर्ष शत-प्रतिशत रहा। 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें सभी विद्यार्थी सफल रहे। 26 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। कोमल निवासी बटोड़ी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं तमन्ना ने 93 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रितू ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के संचालक मनोज कुमार ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें