फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीहा स्कूल के 26 विद्यार्थियों ने पाया स्थान

Thu, 14 May 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पास होने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
डहीना। सीहा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि 26 विद्यार्थियों ने मेधा सूची में स्थान प्राप्त किया जबकि अन्य सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विज्ञान संकाय में आंचल ने 480 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कल्पना और दीपक ने 448 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अदिति ने 447 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अध्यापकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें