फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एसकेजी सीनियर स्कूल का शत-प्रतिशत रहा परिणाम

विज्ञापन
नीशू
विज्ञापन
कोसली। भाकली स्थित एसकेजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जानवी निवासी भाकली ने 500 में से 479 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नैंसी रोहिल्ला निवासी बिठला ने 476 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर नीशू कुमारी निवासी भुरावास रही, जिन्होंने 473 अंक प्राप्त किए। विद्यालय के 96 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी विद्यार्थी सफल रहे। गृह विज्ञान विषय में तीन विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान राय सिंह, संचालक श्याम सिंह तथा प्रधानाचार्य पवन कुमार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद

नीशू

नीशू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें