भारतीय जनता पार्टी की सोमवार को आयोजित बैठक में 31 वार्डों में 26 पर भाजपा व 5 पर जजपा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने का फैसला लिया गया। भाजपा ने अपने हिस्से की सभी 26 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर दी। भाजपा ने कुछ ऐेसे उम्मीदवारों को भी टिकट दिए हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे थे।
वार्ड-10 से उप-प्रधान रहे बाटला को टिकट
पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों में वार्ड-10 से उप-प्रधान रहे पवन बाटला को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड 2 से विकास वीर, 3 से विनीता पीपल, 4 से शुभांगी शर्मा, 5 से ललित कुमार, 6 से अशोक कुमार, 7 से हरी सिंह सैनी, 8 से पूनम सतीजा, 9 से सीमा चराया, वार्ड 11 से सोम गुर्जर, 12 से रेखा देवी, 14 से महिंद्रा राव, 15 से चांदनी चांदना, 16 से रंजना भारद्वाज, 17 से मीनू धर्म पत्नी ललित कुमार, 18 से पुष्पा मुद्गिल, 19 से समीर कालडा, 21 से राजेंद्र सिंघल, 22 से पूजा यादव, 23 भूपेंद्र गुप्ता, 25 से प्रतिभा धर्म पत्नी नीरज गौतम, 26 से सरिता यादव, 27 से रेखा देवी, 29 से सुनील हजारिवास व वार्ड नंबर- 30 कुसुम लता व 31 से प्रदीप भार्गव के उम्मीदवार बनाया गया है।
ये रहे मौजूद
भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रभारी पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने नगर परिषद चुनाव से संबंधित बैठक की। शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 26 वार्डों में पार्टी के कमल निशान पर चुनाव लड़ेगी। बाकी के 5 वार्ड सहयोगी पार्टी जजपा के लिए छोड़े गए हैं। बैठक में हिसार के मेयर गौतम सरदाना, मनीष मित्तल, जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव, वीर कुमार यादव, अरविंद यादव, सतीश खोला, सुनील मूसेपुर, महावीर यादव, रामपाल यादव, यशवंत भारद्वाज, ईश्वर चनेजा, रोहतास प्रधान, सत्यदेव यादव, सुनील ग्रोवर, वंदना पोपली व दीपक मंगला मौजूद रहे।